नैनीताल, जुलाई 11 -- नैनीताल। विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर शनिवार को जिला अस्पताल बीडी पांडे में परिवार कल्याण सप्ताह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पीएमएस डॉ. द्रौपदी गर्ब्याल ने की।स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को परिवार नियोजन अपनाने के लिए प्रेरित किया और संबंधित परामर्श सामग्री का वितरण भी किया। इस दौरान डॉ. गर्ब्याल ने अस्पताल में मौजूद सभी मरीजों और तीमारदारों को परिवार नियोजन के महत्व, साधनों और सरकार की ओर चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सीमित परिवार से ही माता और बच्चे का स्वास्थ्य बेहतर रहता है और जीवन स्तर में सुधार आता है। इस दौरान डॉ. आरएस मेर, नर्सिंग स्टाफ शांति, जानकी, कविता, आईके जोशी, आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया : फैमिली प्लानिंग से जनसंख्या नियंत्रण...