मथुरा, मार्च 29 -- यूपी सिडको के अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त मंत्री वाईपी सिंह ने रविवार को महर्षि दयानन्द सरस्वती जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। कमियों को सुधारने हेतु निर्देश दिए। जिला अस्पताल में बन रही क्रिटिकल केयर यूनिट का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। पत्थर एवं टाइल्स ऊंचे नीचे लगे मिले। प्लास्टर सही नहीं मिला। दरवाजे एवं खिड़कियों में एक रूपता नहीं मिला। निर्माणाधीन यूनिट का कार्य गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिए, जो भी कमियां मिली हैं उसको सही करें अन्यथा कार्रवाई होगी। साथ ही स्वास्थ्य अधिकारियों को भी मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए। इसको लेकर सात अप्रेल को बैठक करें। सिडको के एक्सईएन संजय गंगवार ने प्रगति से अवगत कराया। बताया कि सभी कार्य गुणवत्ता परक होंगे। सीएमओ डा.राधावल्लभ ,सीएमएस...