जिला अस्पताल में नहीं है आग से बचाने के लिए रैंप
नोएडा, जून 25 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल पिछले छह साल से बिना रैंप का चल रहा है। लिहाजा आग लगने या अन्य आपातकालीन स्थिति में मरीजों की जान खतरे में पड़ सकती है, क्योंकि सीढ़ियों से मरीजों को सही तरीके से नहीं निकाला जा सकता। वहीं आग लगने पर लिफ्ट बंद हो जाती है। इसमें दम घुटने का डर रहता है। लखनऊ अग्निकांड के बाद अस्पतालों का निरीक्षण चल रहा है।
रैंप बनाने के लिए पत्र पिछले तीन सालों से रैंप बनाने के लिए जिला अस्पताल प्रबंधन 11 बार शासन को पत्र लिख चुका है, लेकिन अब तक रैंप नहीं बना है। एक हफ्ते पहले भी जिला अस्पताल प्रबंधन ने रैंप बनाने के लिए शासन को पत्र लिखा है। आपातकालीन स्थिति में सबसे अधिक परेशानी अस्पताल में भर्ती 200-250 मरीजों को हो सकती है, क्योंकि भर्ती वार्ड चौथी, पांचवीं और छठी मंजिल पर है। वही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.