नैनीताल, अप्रैल 2 -- नैनीताल, संवाददाता। बीडी पांडे अस्पताल में अनुबंध रिन्यू न होने के कारण दूसरे दिन गरुवार को भी सीटी स्कैन की सुविधा बाधित रही।जिला अस्पताल में जनवरी 2022 में सीटी स्कैन मशीन स्थापित की गई थी। जिससे मरीजों को सीटी स्कैन की सुविधा का लाभ मिल रहा था। लेकिन अब टेक्नीशियन न होने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सीटी स्कैन संचालन को 2022 में डॉक्टर्स फॉर यू के साथ अनुबंध किया था, जो नवंबर 2025 में पूरा हो गया। जिसे रिन्यू नहीं किया और वैकल्पिक व्यवस्था के लिए अस्थाई तौर पर टेक्नीशियन का अनुबंध भी 31 मार्च को खत्म हो गया है। अब कोई टेक्नीशियन संचालन के लिए नहीं है इसके चलते सिटी स्कैन सुविधा बंद है। पीएमएस डॉ. तरुण कुमार टम्टा का कहना है कि सीएमओ स्तर पर सीटी स्कैन के टेक्नीशियन की मांग की गई है।

हिंदी हिन्दु...