बांदा, अप्रैल 13 -- बांदा। संवाददाता । जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल है। यहां आए दिन बाहरी लोगों के दखल से कोई न कोई विवाद खड़ा हो रहा है। जहां एक ओर डॉक्टर मरीजो को बाहर से दवा खिलकर तीमारोदारों की जेबे खाली कर रहे है। वही दवा बितरण कक्ष में दवा लेने को लेकर दो तीमारदार आपस में भिड़ गए। दोनो पक्षो में जमकर मार पीट ई। जिससे अस्पताल में हंगामा मच गया। किसी तरह अन्य तीमारदारो ने मामले को शांत कराया। घटना के समय कोई भी सुरक्षा गार्ड या आर्मी मैन मौजूद नही था। मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जिला अस्पताल के डॉक्टर अपनी मन मानी कर रहे है। एक एक डॉक्टर कई बाहरी लड़को को रखे है। जो बाहर मेडिकल स्टोर से दवा दिलवाते है। वह मौसमी बीमारियो के चलते मरी...