बिजनौर, जून 10 -- मेडिकल कालेज से सम्बद्ध जिला अस्पताल में मरीज के इलाज में लापरवाही को लेकर डॉक्टर और नर्स के बीच विवाद हो गया। उधर तीमारदारों ने बाहर से महंगी दवाइयां लिखे जाने पर सीएमएस दफ्तर पर बवाल काटा। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की है। बढ़ापुर क्षेत्र के गांव हमजापुर निवासी गजरो देवी पिछले दो दिनों से जिला अस्पताल में भर्ती हैं। उनका उपचार डा. आरके डाबरे और डा. अबू हाशिम की देखरेख में चल रहा है। ​बुधवार सुबह से ही मरीज गजरो देवी की हालत गंभीर बनी हुई थी। सुबह करीब 11:30 बजे जब उनकी स्थिति और अधिक बिगड़ गई, तो उनके तीमारदारों ने वार्ड में तैनात स्टाफ नर्स से इसकी शिकायत की। नर्स द्वारा देखने के बाद भी जब मरीज को आराम नहीं मिला तो कहा, कि डाक्टर साहब खून चढ़ाने की बात कह गए थे, लेकिन खून नहीं चढ़ा है।...