उरई, दिसम्बर 23 -- उरई। जिला अस्पताल में मंगलवार को डिजिटल एक्सरे सेवा मशीन में गड़बड़ी की वजह से बाधित रही। जिससे एक्सरे कराने के लिए आए मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिला अस्पताल में रोजाना एक सैकड़ा से अधिक मरीज पूरे जिले से एक्सरे कराने आते हैं। यहां मरीजों से एक्सरे का कोई शुल्क नहीं लगता है। जबकि मेडिकल कॉलेज में भी एक्सरे के लिए अलग से शुल्क देकर रसीद कटानी पड़ती है। ऐसे में मेडिकल कॉलेज से इलाज वहां का लेकिन मुफ्त एक्सरे कराने के लिए भी मरीज जिला अस्पताल की ओर दौड़ लगाते हैं। मंगलवार को तकनीकी खराबी के कारण जिला अस्पताल की डिजिटल एक्सरे सेवा बाधित हो गई। एक्सरे सेवा बंद होने से मरीज को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और वह परिसर में यहां वहां भटकते नजर आए। ऐसे में मेडिकल के लिए आने वाले मरीजों को पुरानी मशीन से एक्सरे...