मऊ, फरवरी 10 -- मऊ, संवाददाता। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में टीबी के मरीज की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश उत्पन्न हो गया। परिजनों ने उपचार के लापरवाही का आरोप जिला अस्पताल प्रशासन पर लगाया। मरीज की मौत के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। उधर इस बाबत सीएमएस ने दावा किया कि मरीज को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था, लेकिन उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। गाजीपुर जिले के सुरवरपाली गांव निवासी 36 वर्षीय रुना काफी समय से टीबी रोग से ग्रसित था। उसका टीबी रोग का उपचार परिजन करा रहे थे। मंगलवार को उसकी हालत गंभीर होने पर परिजन उसका उपचार कराने के लिए जिला अस्पताल लेकर आए थे। परिजनों ने बताया कि मरीज की हालत गंभीर होने के बावजूद बेड नहीं मिलने के कारण काफी दिक्कत हुई। काफी चक्कर लगाने के बाद किसी तरह से इमरजेंसी वार्ड बेड मिलने के बाद बेहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.