शामली, मार्च 7 -- शामली। जिला संयुक्त चिकित्सालय में इन दिनों जेब कतरों का आतंक छाया हुआ है। पुलिस की तैनाती के बावजूद चोर पकडे नही जा रहे है, जिससे मरीजों में भय बना हुआ है। शनिवार को भी एक मरीज की जेब से जेबकतरों ने 12500 की नकदी साफ कर दी। जनपद मुजफ्फरनगर क्षेत्र के गांव बघरा निवासी अनीस किसी कार्य से शामली आया था। इसी दौरान पत्नी की तबियत खराब होने पर वह जिला संयुक्त चिकित्सालय में पहुंचा। बताया जाता है कि जब वह चिकित्सक के कक्ष के बाहर लाईन में खडा अपने नंबर की प्रतीक्षा कर रहा था तो इसी दौरान जेब कतरों ने उसकी जेब से 12500 रूपये की नकदी साफ कर दी। पीडित को जब जेब कटने का आभास हुआ तो उसने शोर शराबा किया, लेकिन चोर का कोई सुराग नही लग सका। पीडित ने मामले की सूचना जिला अस्पताल में तैनात पुलिसकर्मियों को दी, लेकिन चोर पुलिस के हाथ नही आ...