अमरोहा, नवम्बर 3 -- अमरोहा, संवाददाता। रेडियोलॉजिस्ट की कमी से जूझ रहे जिला अस्पताल में जल्द ही एक और रेडियोलॉजिस्ट को तैनाती मिलने जा रही है। इसके बाद अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। गौरतलब है कि अस्पताल में इकलौते रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के चलते मरीजों का 15वें दिन नंबर आ रहा है। जिला अस्पताल में मरीजों की बढ़ती भीड़ के चलते पथरी व पेट संबंधी मरीजों और गर्भवती महिलाओं को अपना अल्ट्रासाउंड कराने के लिए दो से तीन सप्ताह लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। अस्पताल में रोजाना 50 से 60 मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं। इसके बाद भी नंबर न आने से बनी समस्या के बीच समय पर इलाज कराने के खातिर मरीजों को बाहर से अल्ट्रासाउंड कराना पड़ रहा है। रेडियोलॉजिस्ट की कमी से जूझ रहे जिला अस्पताल में...