चम्पावत, मई 25 -- चम्पावत। जिला अस्पताल चम्पावत में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया। शुभारंभ पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने किया। सीएमओ डॉ.देवेश चौहान ने बताया कि शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ.जीएस चीमा, डॉ.अविनाश पाल, श्वास और छाती रोग विशेषज्ञ डॉ.भारत सिंह रावत और न्यूरो सर्जन डॉ. धीरज पंत ने जोड़ों एवं घुटना प्रत्यारोपण से संबंधित आधुनिक चिकित्सा तकनीकों की जानकारी दी गई। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...