हमीरपुर, अप्रैल 7 -- हमीरपुर। जिला अस्पताल में एक्सरे तकनीशियन के प्रशिक्षण में जाने की वजह से सवेरे एक्सरे कराने पहुंचे मरीजों को भटकना पड़ा। यहां करीब चार घंटे तक एक्सरे ठप रहे। इस दौरान कुछ मरीजों ने यहां हंगामा कर दिया। जिसके बाद दिन के 12 बजे के बाद यहां एक्सरे शुरू हो पाए। मंगलवार को जिला अस्पताल का एक्सरे कक्ष करीब चार घंटे बंद रहा। मरीज व तीमारदार लंबे समय तक एक्सरे कक्ष खुलने का इंतजार करते रहे। इस दौरान बुजुर्ग, महिलाएं और गंभीर मरीज सबसे अधिक परेशान दिए। घंटो इंतजार के बाद मरीजों के तीमारदारों ने एक्सरे कक्ष में हंगामा करते हुए सीएमएस से एक्सरे करवाए जाने की मांग की ताकि मरीजों को अनावश्यक परेशानी न झेलनी पड़े। मामला जब सीएमएस तक पहुंचा तो तत्काल कर्मचारी को भेजकर एक्सरे कक्ष खुलवाया गया और मरीजों के एक्सरे हो सके। ऐसे में मरीजों...