हापुड़, जून 17 -- दस्तोई रोड स्थित जिला अस्पताल में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब वार्ड संख्या-8 में अचानक एक चंदनगोह निकल आई। जिसे देखकर मरीजों और अस्पताल कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई। कर्मचारियों और मौजूद लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह झाड़ियों में भाग गई। इसके बाद मरीजों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार बुधवार को जिला अस्पताल परिसर के पीछे स्थित झाड़ियों की ओर से निकली चंदन गोह वार्ड संख्या 8 तक पहुंच गई। वार्ड में भर्ती मरीजों की नजर उस पर पड़ते ही दहशत फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि इस दौरान किसी भी मरीज या कर्मचारी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।--------साफ सफाई व्यवस्था पर उठे सवालघटना के बाद लोगों ने अस्पताल परिसर में फैली गंदगी और झाड़ियों को लेकर नाराजगी जताई। उनका कहना है...