नोएडा, जून 2 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण ने सोमवार शाम जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। वह अस्पताल में गंदगी देखकर भड़क गए। उन्होंने अस्पताल को स्वच्छ रखने के निर्देश दिए। महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. पवन कुमार अरुण शाम साढ़े छह बजे सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने आईसीयू्, आपातकालीन वार्ड सहित अन्य स्थानों का निरीक्षण किया। साथ ही अस्पताल प्रशासन की फाइल और महत्वपूर्ण दस्तावेजों को व्यवस्थित न देखकर नाराज हुए। निरीक्षण के बाद नवनियुक्त सीएमओ डॉ. मदन मोहन त्रिपाठी और सीएमएस डॉ. अशोक झा समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर विभाग में व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- सीएमओ और सीएमएस ने कार्यभार संभाला अस्पताल महानिदेशक स्वास्थ्य के एकाएक पहुंचने की जानकारी सभी अधिकारियों को दी गई। ...