उरई, अप्रैल 28 -- उरई। संवाददाता जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल का सोमवार को औचक निरीक्षण किया। यहां कूलर, वाटर कूलर और एसी बंद मिलने पर गहरी नाराजगी जताते हुए सीएमएस को गर्मी में मरीजों के लिए हवा पानी के इंतजाम दुरुस्त रखने के सख्ती से निर्देश दिए।जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के सीएमओ डॉ वीरेंद्र सिंह और सीएमएस डॉ आनंद उपाध्याय को दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने ओपीडी, इंजेक्शन कक्ष, वार्डों सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य केंद्रों में शीतल पेयजल के लिए कूलर उपलब्ध कराएं: जिलाधिकारी ओपीडी के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने देख...