सहारनपुर, दिसम्बर 29 -- सोमवार को जिला अस्पताल में संक्रमण वार्ड के पास खड़े पेड़ों की बड़ी-बड़ी टहनियां काट डाली गईं। बताया जा रहा है कि पेड़ों की छंटाई का कार्य चल रहा था। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने चुप्पी तोड़ते हुए बताया कि उन्हें पेड़ की छंटाई के बारे में भी कोई जानकारी नहीं है। अस्पताल परिसर में यह सब कार्य अस्पताल प्रशासन से बिना किसी पूर्व अनुमति और बिना सूचना के कर दिया गया। जिला अस्पताल में संक्रमण वार्ड के पास हरे-भरे पेड़ खड़े हुए है। सोमवार को कुछ लोग वहां पहुंचे और पेड़ों की छंटाई शुरू कर दी। सभी को लगा की अधिकारियों को इस पूरे मामले की जानकारी होगी और अनुमति दी गई होगी, लिहाजा किसी ने उनसे कोई जानकारी नहीं ली। इसके साथ ही पेड़ों की छंटाई के अलावा उन हरे-भरे पेड़ों की बड़े-बड़े टहने भी काट लिए गए। इससे अस्पताल ...