अल्मोड़ा, जून 22 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में साप्ताहिक अवकाश के बाद सोमवार को सुबह से ही मरीजों की भीड़ लगी रही। पर्ची काउंटर से लेकर डॉक्टरों के कक्ष के बाहर भी मरीज घंटों तक लंबी लाइन में खड़े नजर आए। अस्पताल के मुताबिक, सोमवार को ओपीडी 850 पार कर गई। इसके अलावा अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, रक्त आदि जांचों में भी मरीजों की काफी भीड़ रही। हालांकि, मरीजों को समुचित उपचार दिया गया। यह भी पढ़ें- जिला अस्पताल में जुटी भीड़

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...