शामली, दिसम्बर 16 -- शामली जिला अस्पताल में हृदय, किडनी और लीवर जांच के लिए फुल्ली ऑटो बायोकैमिस्ट्री एनालाइजर मशीन खराब होने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पडा। मशीन को ठीक करने के लिए बाहर से टेक्निशियन बुलाये गए थे। बुधवार को मशीन ठीक होने के साथ ही जांच शुरू को सकेगी। गत सोमवार को शहर के जिला अस्पताल में हृदय, किडनी और लीवर जांच के लिए फुल्ली ऑटो बायोकैमिस्ट्री एनालाइजर मशीन खराब हो गई। जिसके बाद अचानक जांच बंद हो गई। जिला अस्पताल में फुल्ली ऑटो बायोकैमिस्ट्री एनालाइजर मशीन खराब होने से मरीजों को परेशानियां का सामना करना पडा। वही मंगलवार को बाहर से टेक्निशियन को बुलाया गया और मशीन को ठीक कराया गया। अब बुधवार से फुल्ली ऑटो बायोकैमिस्ट्री एनालाइजर मशीन ठीक होने की उम्मीद है, जिसके बाद हृदय, किडनी और लीवर जांच शुरू हो सकेगी।

हिंद...