जिला अस्पताल में एक घंटे ठप रही सिटी स्कैन सेवा, मरीज रहे परेशान
शामली, जून 11 -- शामली। जिला संयुक्त चिकित्सालय में गुरुवार को सिटी स्कैन मशीन में तकनीकी खराबी आने से करीब एक घंटे तक सिटी स्कैन सेवाएं बाधित रहीं। इस दौरान जांच के लिए पहुंचे मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गंभीर रूप से बीमार मरीजों और उनके परिजनों की चिंता भी बढ़ गई। हालांकि तकनीकी खराबी दूर होने के बाद सेवा पुनः सुचारू कर दी गई, जिससे मरीजों ने राहत की सांस ली। गुरूवार को जिला अस्पताल में सुबह सात बजे से ही सिटी स्कैन कराने वाले मरीजों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। टेक्नीशियन शिवम कुमार द्वारा नियमित रूप से मरीजों के सिटी स्कैन किए जा रहे थे। यह भी पढ़ें- जांच रिपोर्ट के लिए भटक रहे मरीज इसी बीच सुबह करीब 9ः30 बजे अचानक मशीन में तकनीकी त्रुटि (एरर) आ गई, जिसके चलते सिटी स्कैन मशीन बंद हो गई और जांच कार्य रुक गया। सिटी स्कैन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.