शामली, जनवरी 27 -- मंगलवार को जिला अस्पताल में एक्सरें मशीन अचानक खाराब होने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पडा। जिसक कारण मरीजों को एक्सरें कराने के लिए सीएचसी भेजा गया। वही कुछ मरीज बिना एक्सरे कराए ही वापस लौटते नजर आए। मशीन को ठीक करने के लिए आए इंजीनियार ने बताया की बुधवार को मशीन ठीक होने की उम्मीद है। जिला अस्पताल में रोजाना एक सौ से ज्यादा मरीजों के एक्सरे होते हैं। ज्यादातर हड्डी फ्रैक्चर होने व फेफड़ों में संक्रमण के मरीजों के एक्सरे होते हैं। मंगलवार सुबह अचानक मशीन खराब हो गई। सुबह मरीज एक्सरे कराने पहुंचे लेकिन मशीन खराब होने के कारण एक्सरे नहीं हो पाए। एक्सरे कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ लगी रही। उधर, एक्सरे मशीन ठीक करने के लिए इंजीनियर को बुलाया गया। इंजीनियर मशीन को ठीक करने में लगे रहे और बाहर मरीज इंतजार करते करते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.