जिला अस्पताल में एक्सपायरी डेट के चढ़ाई जा रहे हैं ग्लूकोज और इंजेक्शन
रायबरेली, जून 27 -- रायबरेली, संवाददाता। जिला अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराए गए मरीज को एक्सपायरी डेट का ग्लूकोस चढ़ाया जा रहा है तो वहीं इंजेक्शन भी लगाए जा रहे हैं। इससे जहां मरीजों की हालत बिगड़ने लगी तो वहीं अस्पताल में ग्लूकोज एक्सपायरी डेट की जानकारी होने के बाद अफरा तफरी मच गई। वायरल हो रहे वीडियो का संज्ञान लेकर सीएमएस ने जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित की। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बीते शुक्रवार की देर रात इलाज के लिए अलग-अलग बेड़ो में भर्ती किए गए मरीजों को एक्सपायरी डेट के जहां इंजेक्शन लगाए जा रहे थे तो वही ग्लूकोस भी चढ़ाया जा रहा था। मरीज को चढ़ाया जा रहे ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.