कन्नौज, जून 23 -- कन्नौज। भीषण गर्मी और लगातार बदल रहे मौसम का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह अस्पताल खुलते ही ओपीडी, पर्चा काउंटर, पैथोलॉजी लैब और दवा वितरण केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारें लग गईं। मरीजों और उनके तीमारदारों को घंटों इंतजार करना पड़ा। मंगलवार को करीब 650 नए मरीजों सहित पुराने मरीजों को मिलाकर लगभग 1200 पर्चे बनाए गए। सबसे अधिक मरीज जुकाम, तेज सिरदर्द, बुखार, डायरिया और पेट दर्द जैसी मौसमी बीमारियों से पीड़ित होकर पहुंचे। बढ़ते तापमान और मौसम में अचानक हो रहे बदलाव के कारण हर आयु वर्ग के लोग इन बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी का असर,जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़ चिकित्सकों के कक्षों के बाहर इतनी भीड़ रही क...