भदोही, अगस्त 29 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में शनिवार को इलाज कराने आए एक किशोर की मौत हो गई। किशोर की मौत से पीड़ित परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल में हंगामा करते हुए परिजनों ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप मढ़ा। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अजय तिवारी की माने तो इलाज को आए किशोर की हालत अत्यंत गंभीर था। चार सदस्सीय चिकित्सकों की टीम उपचार में जुटी थी। उसे बचाने का पूरा प्रयास किया गया। मामला संज्ञान में आते ही पहुंची पुलिस पीड़ित परिजनों को समझाते हुए शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दी। जिला चिकित्सालय में किशोर की मौत को लेकर दिन भर गहमा-गहमी का माहौल बना रहा। बताया जाता है कि कोतवाली क्षेत्र के ही लक्ष्मणपट्टी गांव निवासी 11 वर्षीय आशीष चंद्र पुत्र कन्हैयालाल को इलाज के लिए परिजन महाराजा चेतसिंह...