हाथरस, अप्रैल 1 -- हाथरस, संवाददाता। जिला अस्पताल में इंजेक्शन लगवाने के बाद सोमवार की शाम सदर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कालोनी निवासी महिला की तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए दोबारा जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। रोते-बिलखते परिजन शव लेकर चले गए। पूनम देवी 40 पत्नी मुकेश निवासी कांशीराम कालोनी थाना सदर कोतवाली को सोमवार को पेट में दर्द की परेशानी हुई। उसकी ननद ज्योति ने बताया कि पूनम को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आया गया। जहां उसे इंजेक्शन लगवाया गया। इसके बाद परिजन पूनम को लेकर घर चले गए। एक बार फिर उसकी तबियत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में उसे दोबारा उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन अस्पताल में...