बरेली, मार्च 21 -- जिला अस्पताल में आधा दिन चली ओपीडी, कम आए मरीज बरेली। वरिष्ठ संवाददाता जिला अस्पताल में शनिवार को आधा दिन की ओपीडी का संचालन हुआ। दोपहर 12 बजे ओपीडी बंद हो गई। ईद के चलते मरीजों की संख्या काफी कम रही। ओपीडी में सिर्फ 470 मरीजों का ही पंजीकरण हुआ। इसमें अधिकांश मरीज बुखार, सर्दी, खांसी, जुकाम के रहे। ओपीडी में हेपेटाइटिस क्लिनिक का संचालन किया गया। हेपेटाइटिस के लक्षण वाले मरीजों की स्क्रीनिंग हुई। इसमें तीन मरीजों में हेपेटाइटिस के लक्षण मिलने पर उनका सैंपल लिया गया है जिसे जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.