नैनीताल, फरवरी 28 -- नैनीताल, संवाददाता। गर्मी की शुरुआत के साथ ही बीडी पांडे जिला अस्पताल में ओपीडी का समय बदल दिया गया है। अब अस्पताल में डॉक्टर सोमवार से सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक ओपीडी में मरीजों को देखेंगे। पूर्व में शीतकाल के चलते एक नवंबर 2025 से अस्पताल की ओपीडी का समय परिवर्तित किया गया था। उस दौरान सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक मरीजों को देखा जा रहा था। अस्पताल के पीएमएस डॉ. तरुण कुमार टम्टा ने बताया कि मौसम में परिवर्तन को देखते हुए 1 मार्च से ओपीडी का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.