मुरादाबाद, सितम्बर 7 -- जनपद में स्वाइन फ्लू के संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच मंडलीय जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू की रैपिड जांच पिछले हफ्ते शुरू कर दी गई थी, लेकिन, तीन दिनों से बारिश की झड़ी लगी रहने के चलते अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या काफी कम रही। इंफ्लूएंजा के लक्षण वाले बुखार के जो मरीज पहुंचे उनकी रैपिड किट से जांच कराई गई। अस्पताल प्रशासन का मानना है कि सोमवार को ओपीडी में मरीजों की संख्या काफी अधिक रहने की संभावना है। ओपीडी में आने वाले बुखार पीड़ित जिन मरीजों में फ्लू के लक्षण दिखाई देंगे उनकी स्वाइन फ्लू जांच रैपिड किट के माध्यम से कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- Basti News: मेडिकल कॉलेज बस्ती में शुरू हुई स्वाइन फ्लू की जांच यह भी पढ़ें- यूपी के इस जिले में स्वाइन फ्लू का 'बम' फूटा , बीते 24 घंटे में इतने मरीज मिले

हिंदी हि...