हरदोई, अप्रैल 17 -- हरदोई। बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत हेडटीचर का बैग चोरी के मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। शुक्रवार को दोपहर टड़ियावां ब्लाक क्षेत्र के संविलियन विद्यालय राजेपुर मे तैनात हेडटीचर प्रमोद कुमार जिला अस्पताल आए। यहां घायल प्रधानाध्यापक अवध किशोर का हालचाल लिया। प्रमोद सर्जिकल वार्ड के पास एक परिचित के निकट अपना बैग रखकर चले गए। कुछ देर बाद वापस आए तो बैग गायब मिला। प्रमोद के अनुसार बैग में बीस हजार रुपये थे। फौरन उन्होंने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले तो पता चला कि तीन युवक उनका पीछा कर रहे थे। यह भी पढ़ें- गलत चेक देने का दर्ज कराया मुकदमा मौका पाकर उनमें से एक युवक ने हेडटीचर का बैग उठा लिया। यह भी पढ़ें- दो मंदिरों में भीषण चोरी, डेढ़ लाख की संपत्ति ले उड़े चोर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...