सहारनपुर, अप्रैल 27 -- सहारनपुर। जिला अस्पताल में मरीजों से कथित अवैध वसूली का मामला सामने आया है। सपा पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने अन्य पार्षदों के साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण कुमार को ज्ञापन देकर अनियमितताओं की शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला वार्ड में ऑपरेशन से प्रसव कराने पर महिलाओं से फीस के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। इसके अलावा अपेंडिक्स, हर्निया, पथरी और मोतियाबिंद के ऑपरेशन में भी मरीजों को परेशान किया जाता है। पार्षदों ने सीएमओ से तत्काल कार्रवाई कर वसूली पर रोक लगाने की मांग की। सीएमओ ने जांच के लिए समिति गठित करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान पार्षद फराज अंसारी, नदीम अंसारी, राजीव अन्नू व नितिन जाटव मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.