पिथौरागढ़, मई 21 -- संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। नगर स्थित बीडी पांडे जिला अस्पताल में नई ईएनटी सर्जन डॉ. अनु लस्पाल की तैनाती हो गई है। इससे पूर्व तक केवल एक ईएनटी सर्जन डॉ. स्वाती बेलाल के ऊपर ही जनपद भर से आने वाले मरीजों का दवाब था। लेकिन अब नए ईएनटी सर्जन डॉ. लस्पाल की तैनाती के बाद जिला अस्पताल में ईएनटी सर्जन की संख्या दो हो गई है। जिससे रोजाना दूर-दराज के क्षेत्रों से नाक, कान, गले की समस्या लेकर अस्पताल पहुंचने वाले रोगियों को काफी राहत मिलेगी। यह भी पढ़ें- जिला अस्पताल में नई ईएनटी सर्जन की तैनाती

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...