जिला अस्पताल बौराड़ी में औषधि भंडार का निरीक्षण, सात सैंपल लिए
देहरादून, जून 4 -- नई टिहरी। खाद्य संरक्षा व औषधि प्रशासन विभाग के वरिष्ठ औषधि निरीक्षक सीपी नेगी व औषधि निरीक्षक ऋषभ धामा ने जिला चिकित्सालय बौराड़ी औषधि भंडार का निरीक्षण करते हुए सात दवाओं के सैंपल भी लिए। निरीक्षण के दौरान औषधि भंडार से संबंधित समस्त अभिलेखों का परीक्षण किया गया। औषधियों के भंडारण की व्यवस्था का निरीक्षण भी किया गया। कोल्ड स्टोर की व्यवस्था एवं एक्सपायरी औषधियों के पृथक भंडारण एवं निस्तारण के लिए की गई व्यवस्था की भी जांच की गई। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी औषधियों को उचित रूप से पैलेट्स पर रखा जाए, भंडार गृह में स्वच्छता एवं साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। निरीक्षण के दौरान 7 औषधियों के नमूने भी औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 तथा नियम 1945 के प्रावधानों के अंतर्गत परीक्षण एवं विश्लेषण को ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.