भदोही, जून 2 -- ज्ञानपुर,संवाददाता। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल गेट के पास सोमवार को जाम लगने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि कुछ ही देर बाद जाम समाप्त होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। नाला निर्माण कार्य के चलते अस्पताल के पास कई स्थानों पर गड्ढे खोदे गए हैं, जिससे आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। दोपहर करीब डेढ़ बजे दो-तीन चारपहिया वाहन आमने-सामने आ जाने से जाम लग गया। जाम लगते ही दोनों तरफ वाहनों का आवागमन प्रभावित होने लगा। पहले आगे निकलने की होड़ में कुछ बाइक सवार आपस में उलझ पड़े। देखते ही देखते जिला अस्पताल गेट से लेकर राजा पार्क तक दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान लोगों ने धैर्य का परिचय देते हुए वाहनों को एक तरफ से निकालने का प्रयास शुरू किया, जिससे धीरे-धीरे जाम समाप्त हो गया। जाम खत्म ह...