अयोध्या, जून 2 -- अयोध्या, संवाददाता। जिला अस्पताल को तीन नए चिकित्सक मिले है। ईएनटी विभाग में दो चिकित्सकों ने ज्वाइन कर लिया है। एक वरिष्ठ परामर्शदाता डा. सलिकराम के द्वारा अस्पताल को जल्द ज्वाइन करने की बात कही जा रही है। ईएनटी में डा. एसके तिवारी और डा. आदित्य नारायण तिवारी की तैनाती हुई है। डा. एसके तिवारी श्रीराम चिकित्सालय व डा. आदित्यनारायन तिवारी महानिदेशालय से स्थानांतरित होकर आए है। वहीं डा. सलिकराम प्रतिनियुक्ति पर है। डा. सालिकराम ने अभी ज्वाइन नहीं किया है। इसके पहले जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने आठ मई को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया था। तत्समय अस्पताल में डाक्टरों की कमी का मुद्दा उठा था। यह भी पढ़ें- अनुमंडलीय अस्पताल की कमियां दूर करें : पाठक जिला अस्पताल में स्वीकृत पदो के करीब आधे चिकित्सकों की तैनाती है। जिला अस्पताल क...