बागेश्वर, मार्च 17 -- बागेश्वर। जिला अस्पताल को वातानुकूलित आपातकालीन चिकित्सा सेवा वाहन मिल गया है। नैनीताल बैंक द्वारा सीएसआर फंड से यह वाहन उपलब्ध कराया है। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने इसे जनता की सेवा के लिए समर्पित किया- मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कुमार आदित्य तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तपन कुमार शर्मा ने बैंक के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, समाजसेवी दिलीप सिंह खेतवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...