उरई, जून 2 -- उरई। शहर के पटेल नगर निवासी 51 वर्षीय रामवीर पाल की बीमारी से मौत हो गई। वह जिला अस्पताल में वार्डब्वाय के पद पर कार्यरत थे। लंबे समय से टीबी से पीड़ित रामवीर का मेडिकल कॉलेज झांसी में इलाज चल रहा था। रविवार रात इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुत्र यदुवेंद्र पाल ने बताया कि पिता लंबे समय से बीमार थे। सूचना पर मेडिकल चौकी इंचार्ज संदीप ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...