इटावा औरैया, अप्रैल 4 -- आखिर नींद टूटने के बाद जिला अस्पताल प्रशासन ने ब्लड बैंक में आग से बचाव के लिए एक फायर एक्सटिंग्विशर लगवा दिया है। यहां पर लगा फायर एक्सटिंग्विशर एक महीने से एक्सपायर होने के कारण नदारत था जिसके कारण ब्लड बैंक में लगी महंगी मशीनों की सुरक्षा सिर्फ भगवान भरोसे ही थी। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने 2 अप्रैल को संयुक्त जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की पड़ताल की थी जिसमें यहां पर आग से बचाव के इंतजाम नाकाफी थे। एकमात्र फायर एक्सटिंग्विशर के भरोसे ब्लड बैंक की सुरक्षा थी लेकिन वह भी एक्सपायर होने के कारण एक महीने से नदारत था। हिन्दुस्तान अखबार ने 3 अप्रैल के अंक में ब्लड बैंक में आग से बचाव के नहीं है इंतजाम शीर्षक के साथ खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था खबर प्रकाशित होने के बाद अस्पताल प्रशासन में इसे गंभीरता से लिय...