जिला अस्पताल के बाहर मारपीट का आरोप, एसपी से शिकायत
हरदोई, जून 10 -- हरदोई। शहर के बावन चुंगी निवासी एक युवक ने जिला अस्पताल के बाहर चार लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। बावन चुंगी, सांडी रोड निवासी अभिनव मिश्रा ने एसएसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि 5 जून की रात जिला अस्पताल के सामने कुछ लोग मरीजों को निजी अस्पतालों में भेजकर दलाली करने का कार्य कर रहे थे। संबंधित लोग मरीजों को एक निजी अस्पताल में ले जाकर आर्थिक लाभ प्राप्त करते हैं। उसी दौरान अस्पताल परिसर में एक महिला और पुलिसकर्मियों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो रही थी। इस दौरान उन्होंने पुलिस के पक्ष में टिप्पणी की। इससे कुछ लोग नाराज हो गए। बाद में अस्पताल गेट के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.