जिला अस्पताल के निरीक्षण में डीएम को मिली एक्सपायर दवाएं और गंदगी
श्रावस्ती, जून 15 -- श्रावस्ती,संवाददाता। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने सोमवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान दवा वितरण कक्ष में कुछ एक्सपायर दवाएं मिलने और स्टॉक रजिस्टर में कई दवाओं व सामग्रियों का अंकन न पाए जाने पर डीएम ने नाराजगी जताई और व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। मिली गंदगी को 24 घंटे के भीतर साफ सफाई प्रत्येक दशा में हो जाना चाहिए। डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया कि एक्सपायरी दवाओं को समय पर हटाया जाए तथा दवाओं का स्टॉक रजिस्टर नियमित रूप से अपडेट कराया जाए। एसएनसीयू वार्ड में आठ और लेबर रूम में चार मरीज भर्ती मिले। उन्होंने मरीजों व गर्भवती महिलाओं को बेहतर इलाज, दवा, पोषण और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.