इटावा औरैया, अगस्त 16 -- इटावा। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया 16 साल का एक किशोर अपचारी sabado सुबह शौचालय जाने के दौरान फरार हो गया। किशोर के फरार होने की सूचना से पुलिस और अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। इस मामले में राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर के अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं थाना पुलिस किशोर की तलाश में जुटी है। राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर के अधीक्षक श्याम प्रकाश दीक्षित के अनुसार कानपुर नगर के बर्रा थाने में दर्ज चोरी के मामले में एक किशोर को 10 अगस्त को किशोर न्याय बोर्ड कानपुर नगर के आदेश पर संस्था में दाखिल कराया गया था। उसके खिलाफ बर्रा थाने में चोरी का मामला दर्ज है। 14 अगस्त को किशोर को पेट दर्द की शिकायत पर इलाज...