बिजनौर, दिसम्बर 9 -- मेडिकल कालेज से सम्बद्ध जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती के नाम पर अजब घालमेल प्रकाश में आया है। दरअसल विधानसभा में अतारांकित एक प्रश्न के उत्तर में सीएमएस की ओर से भेजी रिपोर्ट में आईसीयू में लेखा वर्ष 2023-24 व 2024-25 में वेंटिलेटर पर किसी रोगी का उपचार न होने की बात कही गई। दूसरी ओर अस्पताल में तैयार एक रजिस्टर में मेडिकल कालेज से सम्बद्ध चिकित्सकों द्वारा आईसीयू में फरवरी 2025 से अप्रैल 2025 तक हर माह मरीज भर्ती दिखाए गए हैं। दरअसल नूरपुर विधायक रामअवतार सिंह सैनी की ओर से विधानसभा के तृतीय सत्र 2025 के लिए पूछे गए अतारांकित प्रश्न के जवाब में 6 दिसंबर को सीएमएस डा. बीआर त्यागी की ओर से महानिदेशक को पत्र भेजा गया है। इसमें उत्तरालेख में लिखा है कि लेखा वर्ष 2023-24 व 2024-25 तक चिकित्सालय में वेंटिलेटर पर किसी रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.