कन्नौज, जून 27 -- कन्नौज। जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन खराब होने से मरीजों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले चार दिनों से मशीन बंद होने के कारण जांच सेवा पूरी तरह ठप है और दर्जनों मरीजों की जांच लंबित हो गई है। अस्पताल में प्रतिदिन आठ से दस मरीज सीटी स्कैन के लिए पहुंचते हैं, लेकिन मशीन खराब होने से उन्हें बिना जांच लौटना पड़ रहा है। गंभीर मरीजों को मजबूरन निजी जांच केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है, जहां उन्हें हजारों रुपये अतिरिक्त खर्च करने पड़ रहे हैं। मरीजों और तीमारदारों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में निशुल्क उपलब्ध सुविधा बंद होने से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। कई मरीजों की उपचार प्रक्रिया भी प्रभावित हुई है, क्योंकि चिकित्सकों द्वारा आगे के इलाज के लिए सीटी स्कैन रिपोर्ट आवश्यक ...