जिला अस्पताल की लिफ्ट में बच्चे सहित फंसे दंपति, 15 मिनट तक मांगते रहे मदद
हमीरपुर, जून 1 -- हमीरपुर, संवाददाता। जिला अस्पताल की लिफ्ट में सोमवार की सुबह मासूम बच्ची सहित दंपति फंस गए। अचानक बिजली गुल होने से लिफ्ट बंद हो गई। इस दौरान 15 मिनट तक दंपति लिफ्ट में फंस फोन लगाकर मदद मांगते रहे। लिफ्ट के अंदर अंधेरा छाया हुआ था। जब जनरेटर स्टार्ट हुआ तब जाकर दंपति बाहर निकले और राहत की सांस ली।शहर के अमन शहीद निवासी अमर अपनी पत्नी संग बीमार बच्ची को दिखाने जिला अस्पताल पहुंचे थे। ओपीडी जाने को उन्होंने लिफ्ट का सहारा लिया। जैसे ही लिफ्ट ऊपर को बढ़ी, तभी अचानक बिजली गुल होने से बीचोंबीच रुक गई। लिफ्ट के अंदर अंधेरा छा गया, इसमें सिर्फ तीन लोग ही थे। बीमार बच्ची लिफ्ट का अंधेरा देखकर रोने लगी। तब तक अमर ने फोन से अपने भाई समर और अन्य लोगों को सूचना दी। समर ने बताया कि वह मौके पर पहुंच गया। लिफ्ट बंद थी। वह भागकर मदद को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.