जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में छह से अधिक जांचें ठप
उरई, मार्च 31 -- उरई। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में नौ प्रकार की जांच ठप होने से मरीज परेशान होकर परिसर में भटक रहे हैं। इससे बाहर की पैथोलॉजी में ज्यादा रुपये खर्च कर जांच कराने को मजबूर हैं। पैथोलॉजी में बजट न होने से जांच का सामान न होने पर काम प्रभावित हो रहा है। जबकि, बजट के अभाव में और भी जांचें जल्द बंद हो सकती हैं। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी पीओ सिटी फर्म लखनऊ द्वारा संचालित की जाती है। अस्पताल में जांच के लिए मशीनों से लेकर सारा सेटअप उक्त फर्म का ही है। अस्पताल की पैथोलॉजी में बजट के अभाव में मरीजों की जांच का काम प्रभावित हो रहा है। बीते एक सप्ताह से जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में 9 प्रकार की जांच पूरी तरह से ठप पड़ी हैं। रीजेंट खत्म होने से जो जांचें बंद पड़ी है उनमें डेंगू, एलएफटी, सीआरपी, विटामिन सी, विटामिन डी, विटामिन बी12 तथा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.