जिला अस्पताल की पीटीए मशीन खराब... बहरेपन की जांच ठप
सीतापुर, मई 10 -- सीतापुर, संवाददाता। जिला अस्पताल में कान की जांच करने वाली पीटीए (प्योर टोन आडियोमेट्री) मशीन करीब कई माह से खराब है। जांच में रूम में ताला जड़ा हुआ है। जिससे मरीजों के सुनने के लिए होने वाली जांच पूरी तरह बंद है। इस मशीन के खराब होने से कई मरीजों का समुचित इलाज नहीं हो पा रहा है। हर रोज 5 से 10 मरीजों को बाहर से जांच करानी पड़ रही है। जहां उन्हें जांच के नाम पर कीमत चुकानी पड़ रही है। चिकित्सकों ने कई बार संबंधित अफसरों से पत्राचार किया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। जिला अस्पताल के ईएनटी विभाग की ओपीडी में मरीजों की भीड़ काफी रहती है। यहां प्रतिदिन मरीजों की लंबी कतार लगी रहती है। रोजाना करीब दो सौ से ढाई सौ तक मरीजों का इलाज किया जाता है। ईएनटी विभाग में कान से कम सुनाई देने, कान में सीटी जैसी आवाज आने से परेशान मरीजों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.