बागपत, अप्रैल 2 -- बागपत। जिला अस्पताल में संचालित डायलिसिस यूनिट को पीकू-नीकू भवन में स्थानांतरित करने की तैयारी शुरू कर दी है। डायलिसिस के लिए आने वाले मरीजों को इसका लाभ मिलेगा। अब इन मरीजों को संक्रमण फैलने का खतरा नहीं होगा। वहीं गर्मी और बरसात से भी राहत मिलेगी। सीटी स्कैन यूनिट के बराबर में डायलिसिस यूनिट चल रही है। यहां ज्यादा मरीजों के आने पर उन्हें यूनिट के बाहर या पेड़ के नीचे बैठने को मजबूर होना पड़ता है। गर्मी और बरसात के दिनों में तो भारी परेशानी होती है। इसके अलावा डायलिसिस होने के बाद भी उन्हें बाहर ही खड़ा होना पड़ता था। यह ही समस्या मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों के सामने थी। जिला अस्पताल प्रशासन ने डायलिसिस से पीड़ित मरीज और उनके साथ आने वाले मरीजों के लिए राहत पहुंचाने के लिए यूनिट को पीकू-नीकू सेंटर में स्थानांतरित किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.