जिला अस्पताल की ओपीडी 1500 पार, बुखार-दस्त के मरीज बढ़े
मुजफ्फर नगर, जुलाई 13 -- भीषण गर्मी का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या 1500 के पार पहुंच गई। अस्पताल में सुबह से ही पर्चा काउंटर और विभिन्न विभागों के बाहर मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। दोपहर दो बजे तक ओपीडी में मरीज दवाई लेने के लिए लाइन में रहे। जिला अस्पताल के फिजिशियन चिकित्सक डॉ. उमंग सिंघल ने बताया कि इन दिनों सबसे अधिक मरीज बुखार की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। मौसम में लगातार गर्मी और उमस के कारण वायरल संक्रमण के मामले भी बढ़ रहे हैं।वहीं, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. गरिमा अग्रवाल ने बताया कि बच्चों में बुखार के साथ दस्त की समस्या अधिक देखने को मिल रही है। उन्होंने अभिभावकों को बच्चों को पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाने, स्वच्छ भोजन कराने और धूप से बचाने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.