फतेहपुर, दिसम्बर 13 -- फतेहपुर। जिला अस्पताल में दलालों के खिलाफ सीएमएस की मुहिम के बीच दलालों के पकड़े जाने का सिलसिला जारी है। शनिवार को ओटी के बाहर मरीजों को गुमराह कर लेनदेन की बात करते हुए देख किसी ने सदर चौकी पुलिस को सूचना दे दी। चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दलाल को पकड़ कर चौकी ले गए। चौकी प्रभारी गुलाब मौर्या ने बताया कि आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...