जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती हुई बुजुर्ग महिला
बरेली, मई 18 -- जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती हुई बुजुर्ग महिला बरेली। वरिष्ठ संवाददाता सिंधु नगर की रहने वाली बुजुर्ग महिला अरिहर देवी को सोमवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। उसे पीठ में दर्द और सांस लेने में तकलीफ है। भर्ती होने के बाद शुरुआती जांच हुई और फिर महिला का एक्स-रे हुआ। डॉक्टर ने सीटी स्कैन जांच का परामर्श दिया है। अरिहर देवी करीब एक सप्ताह पहले भी जिला अस्पताल में भर्ती हुई थी। परिजनों ने आरोप लगाया था कि वहां इलाज नहीं मिला। उसका पति ठेले से उसे लेकर चला गया था। महिला मरीज को जिला अस्पताल की इमरजेंसी से ठेले से ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस मामले में सिक्योरिटी गार्ड को हटाया जा चुका है और इमरजेंसी में तैनात रहे स्टाफ के खिलाफ जांच चल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.