बागेश्वर, मार्च 19 -- बागेश्वर। जिले में लगातार बदल रहे मौसम का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। गुरुवार को अवकाश के चलते अस्पताल बंद है, लेकिन इमरजेंसी में मरीज सुबह से पहुंच रहे हैं। यहां तैनात डॉ तन्नू मरीजों को देख रही हैं। उन्होंने बताया कि अधिकतर मरीज बुखार, खांसी तथा पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। उन्होंने लोगों से बदलते मौस में खानपान पर भी ध्यान देने को कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...