उरई, दिसम्बर 13 -- उरई। जिलाधिकारी ने शुक्रवार देर रात जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड का औचक निरीक्षण किया। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को मिलने वाली उपचार और सुविधाओं का जायजा लेकर उपस्थित डॉक्टर और स्टाफ को प्राथमिकता से अच्छे इलाज के निर्देश दिए। स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार रात डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, चिकित्सकीय व्यवस्था, सफाई और स्टाफ की उपस्थिति की जांच की। जिलाधिकारी ने इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों से संवाद कर इलाज, दवाइयों की उपलब्धता में जानकारी ली। निर्देश देते हुए कहा स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.